Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जुलाई से, परीक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय (KU) के परीक्षा विभाग ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग (PG Diploma In Guidance And Counseling) द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2023-24) परीक्षा 2024 के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है. इसके तहत पेपर-105 की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है.

10 से 20 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पेपर-105 (डिसर्टेशन, प्रोजेक्ट्स और फील्ड वर्क) की यह प्रायोगिक परीक्षा 10 जुलाई 2026 से लेकर 200 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी. छात्र-छात्राओं को अपने संबंधित विभागों या कॉलेजों से संपर्क कर अपनी तय तिथि की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.



बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति का निर्देश
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने सभी विभागाध्यक्षों (HODs) और संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों व प्रभारी प्राचार्यों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं. आदेश के मुताबिक, सभी संस्थान अपने शिक्षा संकाय (Faculty of Education) के शिक्षकों से विचार-विमर्श कर बाहरी परीक्षक (External Examiner) की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा संपन्न कराई जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !