Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Ranchi News : तेतुलिया वन भूमि घोटाला, सीआईडी ने शैलेश सिंह को किया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

Ranchi News : बोकारो जिले के चर्चित तेतुलिया वन भूमि घोटाले में सीआईडी ने शैलेश सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया। सीआईडी की टीम शैलेश सिंह को पटना से गिरफ्तार कर रांची लाई थी।


जांच के अनुसार, शैलेश सिंह ने एक कंपनी बनाकर अंसारी बंधुओं से करीब 75 एकड़ वन भूमि लगभग 10 करोड़ रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि इस जमीन की खरीद-बिक्री के जरिए अवैध कमाई की गई।

फर्जी दस्तावेज के आधार पर 103 एकड़ वन भूमि पर किया गया था दावा

सीआईडी और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि इजहार अंसारी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 103 एकड़ वन भूमि पर अपना दावा किया था। इसके बाद राजस्व अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जमीन का म्यूटेशन कराया गया और बाद में उसकी बिक्री कर दी गई।

इस मामले में कई अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। इजहार अंसारी की मदद करने के आरोप में एक अंचल अधिकारी को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। तेतुलिया वन भूमि घोटाले की जांच फिलहाल सीआईडी और ईडी दोनों एजेंसियां कर रही हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !