Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-23

Youth Congress Election: प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए चुनाव प्रक्रिया का आगाज

Youth Congress Election: आज दिनांक 23/06/25 को पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने की घोषणा हुई । 
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने चुनाव प्रभारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और पूर्वी सिंहभूम के युवाओं से इस चुनाव प्रक्रिया में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया ।
चुनाव प्रभारी अंकित यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस मध्यम वर्गीय परिवार के युवाओं को राजनीति से जुड़ने का मौका देती है इसलिए युवा इस चुनावी प्रकरण से जुड़ें और एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें ।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से , जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह संजय सिंह आजाद सफी अहमद खान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू जिला महासचिव सनी सिंह विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार अनीश सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !