Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Jamshedpur News: विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग से निकलते ही महिंद्रा XUV का ब्रेक फेल, डिवाइडर से टकराई कार

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग से बाहर निकलते समय एक महिंद्रा XUV का ब्रेक अचानक फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।

सड़क पर मची अफरा-तफरी
घटना शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस समय सड़क पर यातायात अपेक्षाकृत कम था। यदि उसी दौरान सामने से कोई वाहन या राहगीर गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने हटवाया क्षतिग्रस्त वाहन
सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर किनारे कराया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे वाहन हटाने के बाद सामान्य कर दिया गया।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं
इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !