Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-23

Union Minister Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यालय में हुआ आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Union Minister Giriraj Singh: जमशेदपुर अपने निजी दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन सोमवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित कार्यालय में हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन एवं स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और संगठन से संबंधित गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठनहित में कार्य करने और संगठन मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यालय आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गर्व का क्षण रहा। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !