Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Adityapur News: 5 साल से फरार आरोपी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, आदित्यपुर पुलिस ने भेजा जेल

Adityapur: आदित्यपुर थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े आत्महत्या के एक पांच वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि विवाद के दौरान सोमनाथ राव के पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। बाद में युवक ने आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें कई लोगों के नाम का उल्लेख किया गया था।

पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि गुड्डू सिंह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में जांच जारी है और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !