Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Palamu News: पलामू में पारिवारिक विवाद के बाद दो मासूम बेटियों की मौत, पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला पर अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दोनों बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि तीसरी बेटी किसी तरह बच निकली.
झगड़े के बाद हुई वारदात
यह घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सरिता देवी का अपने पति छोटेलाल प्रजापति से किसी बात पर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसके बाद महिला ने पहले अपनी सास की गोद से एक बच्ची को छीनकर कुएं में फेंक दिया. इसके तुरंत बाद दूसरी बेटी को भी कुएं में डाल दिया. तीसरी बच्ची को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही.

ग्रामीणों ने महिला को बचाया, बच्चियों की नहीं बच सकी जान
घटना के बाद महिला ने भी उसी कुएं में छलांग लगा दी. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाल लिया. हालांकि, तब तक दोनों बच्चियों प्रिया कुमारी और डॉली कुमारी की डूबने से मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी, प्रताड़ना के आरोप भी सामने आए
ग्रामीणों का दावा है कि महिला और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था. कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि तीन बेटियां होने की वजह से महिला को परिवार में ताने और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था. हालांकि, पुलिस इन दावों की जांच कर रही है.

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !