Please wait, loading data...

Jamshedpur News: डीडी बार हमला कांड की जांच तेज, डीआईजी ने एसआईटी के साथ की समीक्षा बैठक

Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Jamshedpur News: डीडी बार हमला कांड की जांच तेज, डीआईजी ने एसआईटी के साथ की समीक्षा बैठक

Jamshedpur: डीडी बार के पास हुए चर्चित हिमांशु सिंह हमला मामले की जांच को लेकर कोल्हान पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी, नगर एवं ग्रामीण एसपी तथा एसआईटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान 27 जून को डीडी बार के समीप हिमांशु सिंह पर हुए धारदार हथियार से हमले से जुड़े मामले की अब तक की जांच, साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया और पुलिस कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अब तक हुई जांच की प्रगति से डीआईजी को अवगत कराया।

फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश
डीआईजी ने जांच टीम को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को और मजबूत करने तथा हर पहलू की गहन पड़ताल करने को कहा। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और तेजी से आगे बढ़ाई जाए। साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !