Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Bihar News : सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल, बाराती-शराती में मारपीट

Bihar News : जिले के सिमरी बख्तियारपुर में निकाह के बाद आयोजित भोज के दौरान खाने के मेन्यू को लेकर बाराती और शराती पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मटन (खस्सी) परोसने की बात कही गई थी, लेकिन भोज में चिकन परोसा गया। इसी बात पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।


लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने का आरोप

जानकारी के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 निवासी मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद का निकाह महिषी प्रखंड के राजनपुर निवासी मो. जावेद उर्फ मोटो की पुत्री से हुआ था। निकाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद भोज के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार भी चले।

घायलों का अस्पताल में इलाज

मारपीट में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में मो. आशिक, मो. इरफान, मो. हसन, मो. अब्बास, मो. जब्बार, मो. आतिफ और मो. महबूब समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !