Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Hazaribagh Theft: खिड़की उखाड़कर घर में घुसे चोर, 10 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार, बेटी की शादी के गहने भी चोरी

Hazaribagh Theft:  झारखंड के हजारीबाग जिले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए. वारदात बरही थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में गुरुवार देर रात हुई. चोरी गए आभूषणों में परिवार की बेटी की शादी के लिए रखे गए गहने भी शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
परिवार सोता रहा, चोर खिड़की से घर में घुसे
जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी देवेंद्र सिंह के परिवार के सभी सदस्य घटना के समय घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान चोर पीछे की ओर से कमरे की खिड़की उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए. सुबह उठने पर परिवार को कमरे का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला.

बेटी की शादी के लिए रखे थे गहने
पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में बेटी की शादी के लिए वर्षों से संभालकर रखे गए गहने भी शामिल थे. घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने के बाद बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी और मामले की जांच जारी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !