Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 13-14 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं. मौसम विभाग ने 13 और 14 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

10 से 12 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 जुलाई के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. लोगों से अपील की गई है कि बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और जलाशयों के आसपास जाने से बचें.

13 जुलाई को संताल और कोल्हान के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी तेज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. इन जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

14 जुलाई को रांची समेत मध्य और पश्चिमी जिलों में असर
14 जुलाई को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा और कोडरमा में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर बना रह सकता है.

हंटरगंज में सबसे अधिक 75.5 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान चतरा के हंटरगंज में सबसे अधिक 75.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. कोलेबिरा में 33.2 मिमी और सिमडेगा में 25.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
राज्य में बोकारो थर्मल सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची के नामकुम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.



रांची में अगले सात दिन तक बादल और बारिश के आसार
राजधानी रांची में अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बारिश
झारखंड में मानसून सक्रिय होने के बावजूद बारिश का आंकड़ा अब भी सामान्य से नीचे है. 1 जून से 10 जुलाई के बीच राज्य में 179.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 285.6 मिमी होनी चाहिए थी. इस तरह झारखंड में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !