Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Ranchi TB Screening Camp: रांची के उलीडीह हाई रिस्क गांव में टीबी जांच शिविर, 110 लोगों की स्क्रीनिंग

Ranchi TB Screening Camp: रांची में टीबी उन्मूलन के लिए चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को उलीडीह क्षेत्र के एक हाई रिस्क गांव में विशेष जांच शिविर लगाया. शिविर में लोगों की टीबी जांच के साथ हैंड एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई.

110 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में कुल 110 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की. जांच के दौरान लोगों से खांसी, बुखार, कमजोरी, वजन कम होने और अन्य लक्षणों के बारे में जानकारी ली गई. संदिग्ध लक्षण मिलने पर लोगों को आगे की जांच के लिए चिह्नित किया गया.

52 लोगों का किया गया हैंड एक्स-रे
शिविर में 52 लोगों का हैंड एक्स-रे कराया गया. एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों में टीबी की आशंका पाई गई. दोनों संभावित मरीजों को बलगम जांच के लिए स्प्यूटम कंटेनर दिया गया है.

रिपोर्ट के बाद शुरू होगा इलाज
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बलगम की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों लोगों की स्थिति स्पष्ट होगी. रिपोर्ट में टीबी की पुष्टि होने पर उन्हें तुरंत उपचार से जोड़ा जाएगा. विभाग का कहना है कि टीबी का इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध है.



ग्रामीणों को बताए गए टीबी के लक्षण
शिविर के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के शुरुआती संकेतों के बारे में जागरूक किया. लगातार खांसी रहना, तेजी से वजन घटना, बुखार आना और रात में अधिक पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं. ऐसे लक्षण नजर आने पर जांच में देरी नहीं करने की सलाह दी गई.

स्वास्थ्य विभाग की टीम रही मौजूद
यह शिविर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की के मार्गदर्शन में लगाया गया. अभियान में डीपीसी राकेश राय, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, एसटीएस, एसटीएलएस, एक्स-रे तकनीशियन, सहिया और सहिया साथियों ने सहयोग किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !