Jharkhand Health Department: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 300 पदों पर जल्द नियुक्ति होने वाली है। इसके तहत सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर से लेकर आइटी एग्जीक्यूटिव तक के कुल 298 पदों पर नियुक्ति होनी है।
इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 27 जून दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई की शाम 6 बजे तक है। अभ्यर्थी (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा तय की गई है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र 1 अगस्त 2024 तक जेनरल कैटेगरी के लिए 40 साल, इडब्ल्यूएस के लिए 40 साल, ओबीसी के लिए 41 साल, महिला (अनारक्षित) के लिए 43 साल और एसटी-एससी कैटेगरी की उम्र सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव
सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर: एमबीबीएस के साथ ही पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट एंड हेल्थकेयर और 5 साल का अनुभव जरूरी है।
हॉस्पिटल मैनेजर: पीजी डिप्लोमा, हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एमबीए और न्यूनतम 3 साल का अनुभव जरूरी है।
फाइनांस मैनेजर: अकाउंटेंसी, फाइनांस, कॉस्ट अकाउंटेंट मैनेजमेंट की जानकारी या एमबीए इन फाइनांस के साथ 3 वर्ष का अनुभव चाहिए।
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत यह नियुक्ति अनुबंध पर होगी। नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता और अनुभव की आवश्यकता होगी।
झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में 298 पदों पर जल्द नियुक्ति होने वाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 27 जून से 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति अनुबंध पर होगी और उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता और अनुभव की आवश्यकता होगी।