Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Jamshedpur News : राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर मत्स्य पालकों का सम्मान, 1.60 करोड़ मत्स्य स्पॉन का वितरण

Jamshedpur News : राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के मत्स्य पालकों, मत्स्य मित्रों और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आठ मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच 1 करोड़ 60 लाख मत्स्य स्पॉन का वितरण किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू थीं, जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मत्स्य निदेशालय, रांची के उप मत्स्य निदेशक मनोज कुमार ठाकुर ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में मत्स्य पालक, मत्स्य मित्र और महिला उद्यमी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

उप मत्स्य निदेशक मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर मत्स्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने मत्स्य पालन को स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

मुख्य अतिथि बारी मुर्मू और विशिष्ट अतिथि पंकज सिन्हा ने भी मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक पद्धति से मत्स्य पालन कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य मित्रों और महिला उद्यमियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नमिता नन्दी, पार्वती हांसदा, दीपाली महतो, राजन कुमार सिन्हा, स्वप्न कुमार कैवर्त, प्रधनचन्द महतो और वीरसिंह बेसरा शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों ने मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, उत्पादन बढ़ाने की तकनीकों और रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !