Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून का अलर्ट, 65 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, 13 जुलाई तक भारी बारिश

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से शनिवार से राज्य में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे प्रमुख नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की आशंका है।

रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
राजधानी रांची में शुक्रवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मानसून का कोटा अब भी सामान्य से 15 प्रतिशत पीछे चल रहा है। जिले में अब तक 296.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि केवल 252.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सप्ताह होने वाली अच्छी बारिश से यह कमी पूरी हो सकती है।

11 से 13 जुलाई तक हल्की-मध्यम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वहीं 14 और 15 जुलाई को कई जिलों में मूसलाधार बारिश और ठनका (वज्रपात) गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 15 और 16 जुलाई को भी एक-दो दौर की बारिश की संभावना बनी रहेगी। अगले तीन दिनों तक तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पारा गिरने की उम्मीद है।

13 से 15 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
विभाग ने 13 और 14 जुलाई को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर और चाईबासा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 और 15 जुलाई को रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और धनबाद सहित 15 जिलों में मानसून का सबसे अधिक असर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !