Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाईवा ट्रक से 26 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के शहर से सटे जितवारपुर में उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईवा ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान ट्रक से 249 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 2,196 लीटर है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार चालक जेल भेजा गया, शराब तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
उत्पाद सह मध्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के सुरंगापुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। जांच के दौरान शराब की बोतलों पर "For Sale in Punjab Only" अंकित पाया गया, जिससे स्पष्ट है कि शराब की खेप पंजाब से बिहार लाई गई थी। आरोपी के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए विशेष टास्क टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जाएगी। पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

शराब माफियाओं पर कार्रवाई जारी, ड्रोन और टास्क टीम से कड़ी निगरानी
उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में शराब पीना, बेचना, पिलाना और तस्करी करना कानूनन अपराध है। सरकार के निर्देश पर उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस लगातार संयुक्त अभियान चलाकर शराब माफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। विशेष रूप से दियारा क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है और पर्व-त्योहारों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी सूचना मिलने पर विशेष टास्क टीम बनाकर छापेमारी की जाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !