Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jamshedpur News: बिरसानगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डेन गेट नंबर-2 में रहने वाले 19 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सुबह परिजनों को हुई घटना की जानकारी
परिजनों के अनुसार, युवक ने शुक्रवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

NTTF में कर रहा था पढ़ाई
मृतक की पहचान रोहित गोप (19) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह एनटीटीएफ, गोलमुरी में पढ़ाई कर रहा था और जल्द ही उसकी नौकरी लगने की संभावना थी। परिवार का कहना है कि रोहित घर का इकलौता बेटा था। उन्होंने बताया कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उसने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !