Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Seraikela News: कपाली में SIR-2026 अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, घर-घर पहुंचकर जांची गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कपाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने मतदान केंद्र संख्या 330, 331, 332, 333 और 335 से 340 तक के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

घर-घर जाकर वितरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने SIR-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी लेते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना जरूरी है। इसके साथ ही प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण, सही तरीके से संग्रहण और समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

डाटा की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची से जुड़े डाटा की शुद्धता और रिकॉर्ड के बेहतर संधारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने AERO, BLO सुपरवाइजर और BLO को क्षेत्रवार समीक्षा कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। डीसी ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मतदाताओं से समय पर प्रपत्र जमा करने की अपील
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि सभी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र को सही जानकारी और जरूरी दस्तावेजों के साथ भरकर समय पर BLO को जमा करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कपाली के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, BLO सुपरवाइजर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !