Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Seraikela News: खरसावां में SIR-2026 कार्यों की समीक्षा, अपर उपायुक्त ने दिए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर प्रशासन लगातार कार्यों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अभियान की प्रगति को लेकर कुचाई प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने SIR-2026 के तहत किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की जानकारी ली।

गणना प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन की हुई समीक्षा
बैठक में AERO, BLO सुपरवाइजर, कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और अन्य निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे। अपर उपायुक्त ने सभी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्रपत्रों का सही तरीके से संग्रहण और समय पर डिजिटाइजेशन किया जाना जरूरी है।

कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान
अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने अधिकारियों को डाटा की शुद्धता, अभिलेखों के बेहतर संधारण और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मतदान केंद्रों पर डिजिटाइजेशन की गति धीमी है, वहां विशेष कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए।



BLO को क्षेत्र भ्रमण और समन्वय बढ़ाने के निर्देश
बैठक में BLO सुपरवाइजरों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने, BLO के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और आने वाली समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया। अपर उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। सभी निर्वाचन कर्मी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे BLO को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और गणना प्रपत्र समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !