Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-24

Jamshedpur GST Scam: 20 करोड़ के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय (DGGI) की टीम ने जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों, कुमार लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बैटरी व्यापार के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर 20 करोड़ रुपये के टैक्स घोटाले का आरोप है।
पूछताछ के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर जमशेदपुर से दोनों की गिरफ्तारी की गई। प्रारंभिक जांच में 20 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का खुलासा हुआ है, लेकिन जीएसटी इंटेलिजेंस अधिकारियों का मानना है कि यह घोटाला 500 करोड़ रुपये तक का हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी बिलिंग और दस्तावेजों के ज़रिये टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया और सरकार को बड़े पैमाने पर चूना लगाया। DGGI की टीम ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं।

जांच अभी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस घोटाले से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !