Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Telangana Crime :तेलंगाना में एक रात में छह लोगों की हत्या से सनसनी, पोक्सो केस का आरोपी जमानत पर छूटने के बाद फरार

Telangana Crime : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पुलिस के मुताबिक पोक्सो अधिनियम के एक मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपी पर एक ही रात में छह लोगों की हत्या करने का आरोप है. मृतकों में उसकी पत्नी, दो बच्चे, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 17 वर्षीय किशोरी, किशोरी की मां और नानी शामिल हैं. घटना के बाद आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं.
पत्नी और बच्चों की मौत के बाद दूसरी जगह हुई तीन और हत्याएं, पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शाबाद मंडल निवासी राजकुमार के रूप में हुई है. उसके खिलाफ एक नाबालिग से जुड़े मामले में पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज था और हाल ही में उसे जमानत मिली थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले अपने घर में पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की. इसके बाद वह दूसरे गांव पहुंचा, जहां उसने शिकायतकर्ता किशोरी, उसकी मां और नानी पर हमला किया. दोनों घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हुई. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी, कई पहलुओं से जांच जारी
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !