Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

South Eastern Railway: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-आसनसोल मेमू रहेंगी प्रभावित

South Eastern Railway: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 14 से 19 जुलाई के बीच कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

टाटानगर-आसनसोल मेमू रहेगी रद्द
रेलवे के अनुसार, 14, 15 और 18 जुलाई को टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन रद्द रहेगी. वहीं, आसनसोल-टाटानगर मेमू 14 से 17 जुलाई तथा 18 और 19 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय केवल पुरुलिया और आद्रा स्टेशन के बीच ही संचालित होगी.

कई रूटों पर पड़ेगा असर
शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि लाइन ब्लॉक के कारण आसनसोल, मिदनापुर, गोमो और चक्रधरपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. इसका असर पश्चिम बंगाल और कोल्हान क्षेत्र के यात्रियों पर भी पड़ेगा.



छत्तीसगढ़ रूट भी प्रभावित
इधर, चक्रधरपुर मंडल के कांसबहाल स्टेशन के पास चल रहे लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेनों का परिचालन भी लगातार प्रभावित हो रहा है. रेलवे आवश्यकतानुसार ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !