Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर के ऐतिहासिक मठ से रामलला मूर्ति के करोड़ों के अष्टधातु आभूषण चोरी

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित कानू बिशनपुर पंचायत के 24 अवतार धाम चकोटी मठ में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में स्थापित करोड़ों रुपये मूल्य की अष्टधातु की रामलला मूर्ति से मुकुट, धनुष-बाण और अन्य आभूषण चोरी कर लिए गए। चोर मंदिर में रखा साउंड बॉक्स भी ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसे अपने साथ नहीं ले जा सके।

खेत में मिली दान पेटी, रामलला का श्रृंगार गायब देख रो पड़े पुजारी
घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों को मंदिर की दान पेटी पास के खेत में पड़ी मिली। इसके बाद मंदिर के पुजारी को सूचना दी गई। जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो रामलला की मूर्ति से मुकुट, धनुष-बाण और अन्य आभूषण गायब मिले। यह दृश्य देखकर पुजारी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राण-प्रतिष्ठा के कुछ ही दिनों बाद चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने बताया कि इसी वर्ष 24 जून को इस मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब हाल ही में प्राण-प्रतिष्ठित मंदिर भी सुरक्षित नहीं है, तो अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

लगातार मंदिरों में चोरी से दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्तीपुर में मंदिरों में चोरी और मूर्ति चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मंदिरों को चोर निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !