Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के आरोपी शाहबाज खान गिरफ्तार, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

Adityapur: आदित्यपुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुस्लिम बस्ती, एच रोड निवासी शाहबाज खान (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े एक मामले में वांछित था और उसके खिलाफ पहले से मामला दर्ज था। पुलिस के मुताबिक, शाहबाज खान राज्य के बाहर से ब्राउन शुगर मंगवाकर आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करता था। जांच के दौरान उसका नाम ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में सामने आया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पहले भी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर हो चुकी है बरामद
पुलिस ने बताया कि इससे पहले इसी मामले में 208 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। उस कार्रवाई के दौरान शाहबाज खान, मो. समीर उर्फ मो. आयान और रफीकुल इस्लाम को आरोपी बनाया गया था। मामले की जांच के क्रम में शाहबाज की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार, शाहबाज खान कुख्यात ड्रग तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार हो चुकी डॉली परवीन का बेटा है। डॉली परवीन को भी इसी ब्राउन शुगर मामले में पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। हाल के महीनों में आदित्यपुर और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !