Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Dhanbad News : सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ का मानहानि नोटिस`

Dhanbad News : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने अपनी और अपने परिवार की प्रतिष्ठा को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने वाले बयानों को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी को अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने प्रेस वार्ता और विभिन्न मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सांसद और उनके परिवार पर झूठे, निराधार और मानहानिकारक आरोप लगाए, जिससे उनकी सामाजिक और सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई।


कानूनी नोटिस में विधायक अरूप चटर्जी से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त लिखित माफी मांगने, सभी कथित मानहानिकारक बयानों को वापस लेने, सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफॉर्म से संबंधित सामग्री हटाने तथा 2 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है।

मांगें पूरी नहीं होने पर दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी

नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगों का पालन नहीं किए जाने पर सांसद की ओर से दीवानी और आपराधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन बिना तथ्य और प्रमाण के किसी की छवि धूमिल करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि सत्य, सम्मान और कानून के शासन की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !