Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Giridih News: गिरिडीह में चेन स्नैचिंग पर पुलिस का सख्त रूख, एसपी के निर्देश पर जिलेभर में सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Giridih News: गिरिडीह में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जिलेभर में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर शनिवार को कई थाना और ओपी क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहन दस्तावेजों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।

वाहनों की सघन जांच, संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से पूछताछ की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई ताकि अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

बिना सूचना आगे भी चलेगा एंटी क्राइम अभियान
एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और खासकर चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे भी बिना पूर्व सूचना के जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और जांच अभियान में सहयोग करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !