Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

West Singhbhum T20: पश्चिमी सिंहभूम में पहली बार होगी टी-20 लीग, सितंबर में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें

West Singhbhum T20: पश्चिमी सिंहभूम में क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ ने सितंबर के तीसरे सप्ताह में फ्रेंचाइजी आधारित पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग आयोजित करने का फैसला लिया है. प्रतियोगिता का आयोजन आईपीएल और झारखंड टी-20 लीग की तर्ज पर किया जाएगा.
सितंबर में शुरू होगी फ्रेंचाइजी टी-20 लीग
यह निर्णय पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की प्रबंधन समिति की चौथी बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम स्थित एसआर रुंगटा पैवेलियन में की. बैठक में सर्वसम्मति से लीग के आयोजन को मंजूरी दी गई. प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी.
संघ जल्द ही इस लीग के आयोजन के लिए स्टेक स्पोर्ट्स जी के साथ करार करेगा. बैठक के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित टूर्नामेंट का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी प्रबंधन समिति के सामने प्रस्तुत किया.

10 दिनों में खेले जाएंगे 18 मुकाबले
संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 18 मैच खेले जाएंगे. सभी छह टीमें लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी. 15 लीग मैचों के बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. इसके बाद विजेता टीम का फैसला फाइनल मुकाबले से होगा.
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केवल पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ से निबंधित खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे.

खिलाड़ियों की होगी नीलामी, आइकॉन खिलाड़ी भी उतरेंगे
लीग को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों के साथ झारखंड के कुछ नामी क्रिकेटरों को आइकॉन खिलाड़ी के रूप में आमंत्रित किया जाएगा. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा.

महासचिव ने बताया कि छह फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद खिलाड़ियों की नीलामी कराई जाएगी, जिसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ औपचारिक करार होने के बाद लीग की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !