Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Seraikela News: सरायकेला में अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के निपटारे और ब्लैक स्पॉट पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने सभी पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और कुर्की की कार्रवाई जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को सक्रियता के साथ काम करना होगा।

रात्रि गश्ती और संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश
एसपी ने जिले में रात्रि गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल से जमानत या सजा पूरी कर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार कर लगातार उनकी गतिविधियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर विशेष जोर
बैठक में जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई गई। एसपी ने कहा कि तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर कार्रवाई के आदेश
एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ठोस योजना बनाने का निर्देश दिया। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी और यातायात शाखा के अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !