Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Bokaro News: बोकारो के चास के एस.एस. कॉलेज में सचिव के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्ति के आरोप

Bokaro News: बोकारो जिले के चास स्थित एस.एस. कॉलेज के बाहर मंगलवार को छात्र नेताओं की अगुवाई में सचिव पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, अवैध नियुक्तियों, भाई-भतीजावाद और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।


एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, तानाशाही और मनमानी का आरोप

प्रदर्शन के बाद छात्र नेताओं ने चास एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन की जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि एस.एस. कॉलेज वर्तमान में घोर अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के दौर से गुजर रहा है तथा कॉलेज के सचिव लालमोहन शर्मा की मनमानी और तानाशाही के कारण शिक्षा का माहौल प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली से संस्थान की साख और भविष्य दोनों पर संकट मंडरा रहा है।

पोते की नियुक्ति और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज के सचिव ने अपने पोते युवराज, जो वर्तमान में कॉलेज के कॉमर्स सेकंड सेमेस्टर का छात्र है, को अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त कर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा कॉलेज की राशि के दुरुपयोग, पौधारोपण और मिट्टी कार्य के नाम पर वित्तीय अनियमितता किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !