Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Chaibasa Murder: चाईबासा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी की मौत के बाद पति गिरफ्तार

Chaibasa Murder: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोनांगहातु गांव में सोमवार सुबह पति पर गमछे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने का आरोप है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया.
लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद
मृतका की पहचान शुरू कुई के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2012 में कानूराम डिग्गी से हुई थी. परिवार का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. यह भी आरोप लगाया गया कि कानूराम ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद वह शुरू कुई के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था. बताया गया कि करीब 20 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर बैठक कर समझौता कराया गया था. इसके बावजूद पारिवारिक विवाद समाप्त नहीं हुआ.

कहासुनी के बाद हुई वारदात
सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि इसी दौरान कानूराम डिग्गी ने गुस्से में गमछे से पत्नी का गला दबा दिया. दम घुटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गांव के मुंडा को दी. इसके बाद सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू दास पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी. समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !