Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Ranchi News : निवेश को लेकर कांग्रेस का पलटवार, राकेश सिन्हा बोले- मोमेंटम झारखंड का हिसाब दे भाजपा

Ranchi News : झारखंड में निवेश को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल के "मोमेंटम झारखंड" के दावों का हिसाब देने के बजाय वर्तमान सरकार की हर निवेश परियोजना पर सवाल उठाकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।


राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में बड़े निवेश के दावे किए थे, लेकिन उनमें से कई परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं। उन्होंने कहा कि किसी भी निवेश परियोजना की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है, जिसमें एमओयू, परियोजना स्वीकृति, भूमि आवंटन, वैधानिक मंजूरियां और अंततः उत्पादन शुरू होना शामिल है। ऐसे में परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, इसे "री-पैकेजिंग" कहना उचित नहीं है।

न्यूक्लियर परियोजना और रोजगार के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा

राकेश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में निवेश और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से भाजपा हर नई निवेश परियोजना को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक है तो भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह झारखंड के विकास में सहयोग करेगी या केवल राजनीतिक विरोध करती रहेगी।

राकेश सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में उद्योगों का अपेक्षित विस्तार नहीं हुआ, जिसके कारण बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा को बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार से झारखंड की औद्योगिक परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी दिलाने का प्रयास करना चाहिए। कांग्रेस ने दावा किया कि हेमंत सरकार राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !