Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jamshedpur News : जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

Jamshedpur News : भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (भा.प्र.से.) के निर्देश पर सोमवार, 13 जुलाई को जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास बिष्टुपुर स्थित महारानी मेंशन और सर्किट हाउस क्षेत्र में संपन्न हुआ।


मॉक ड्रिल का आयोजन उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन (भा.प्र.से.) तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अर्णव मिश्रा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में प्रशासनिक तैयारियों का आकलन करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना था।


एयर रेड सायरन से लेकर राहत-बचाव अभियान तक का हुआ अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट, राहत एवं बचाव कार्य, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल पूर्व निर्धारित अभ्यास था और आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा घबराने से बचने की अपील की।



इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड), गृह रक्षवाहिनी, एनसीसी तथा अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभ्यास से किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को और मजबूत किया जा सकेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !