Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-25

Jamshedpur News: छह साल बाद भी अधूरी है बिरसानगर पीएम आवास योजना, इंतजार में जरूरतमंद

Jamshedpur: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसानगर में घर मिलने का इंतजार कर रहे जरूरतमंदों का सपना अब भी अधूरा है. योजना का शिलान्यास 23 फरवरी 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुड़िया मैदान, बिरसानगर में किया था. योजना को दो साल में पूरा किया जाना था, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य अधूरा है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण करा रही है. ब्लॉक नंबर-8 व 23 में निर्माण कार्य 90 फीसदी काम ही पूरा हुआ है. जबकि अप्रोच रोड, ड्रेनेज, गार्डवाल, बिजली, पानी इत्यादि का काम बचा हुआ है. जिस आवास योजना को मार्च 2021 तक पूरा होना था, वह अभी भी अधूरी है. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अब तक 5366 आवासों की लॉटरी से हो चुकी है.

पहले होना था 9,592 आवासों का निर्माण, अब बन रहा 7372 आवास

पहले जी प्लस-8 संरचना के अनुरूप 48 एकड़ जमीन में 32 ब्लॉक में 9,592 आवासों का निर्माण होना था. वर्तमान में 24 ब्लॉक में कुल 7372 भवनों का निर्माण 505 करोड़ की लागत हो रहा है.

ब्लॉक 8 को मिला फायर विभाग से एनओसी

दो ब्लॉक में निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो गया है. ब्लॉक 8 को फायर विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी ) मिल गया है. इसके अलावा हर ब्लॉक में चार लिफ्ट की सुविधा मिलेगी. जुडको की ओर से दो लिफ्ट भी लगा दिया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !