Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jamshedpur Breaking: कारोबारी हरेराम सिंह के घर फायरिंग मामला, फरार आरोपी सागर सिंह रिफ्यूजी कॉलोनी से गिरफ्तार

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के व्यवसायी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त सागर सिंह (25) को रविवार सुबह गोलमुरी के पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी तीरथ सिंह का पुत्र है और रिफ्यूजी कॉलोनी, गोलमुरी का रहने वाला है।

10 अक्टूबर 2025 को हुई थी फायरिंग
यह मामला 10 अक्टूबर 2025 को भुइयांडीह स्थित हरेराम सिंह के आवास पर हुई फायरिंग से जुड़ा है। आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर स्कूटी सवार अपराधियों ने उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। घटना के बाद पूरे शहर के कारोबारी वर्ग में भय का माहौल बन गया था।

बेटे हरीश सिंह को मिली थी रंगदारी की धमकी
फायरिंग से पहले हरेराम सिंह के बेटे हरीश सिंह को प्रिंस खान के नाम से फोन कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी भरा ऑडियो भी सामने आया था। पुलिस जांच में यह मामला संगठित रंगदारी गिरोह से जुड़ा पाया गया।

प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के इशारे पर बनी थी साजिश
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पलामू जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और कुख्यात प्रिंस खान के इशारे पर पूरे घटनाक्रम की साजिश रची गई थी। जांच के अनुसार दशरथ शुक्ला ने दोनों के निर्देश पर जमशेदपुर के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का नेटवर्क तैयार किया और फायरिंग के लिए शूटरों की व्यवस्था की।

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
इस मामले में पुलिस पहले ही दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार कर रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा फायरिंग में शामिल मुख्य शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मामले में राजेश गिरि और राज सिंह कश्यप समेत अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है।


पुलिस के अनुसार सागर सिंह इस पूरे नेटवर्क का अप्राथमिकी अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !