Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Chandil News: चांडिल में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा मृतक

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव चांडिल स्थित पुराने रेलवे फाटक संख्या-2 के पास रेल पटरी से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बाद में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान साहेरबेड़ा निवासी भुसु सिंह सरदार के रूप में की।

रात में घर से निकला था ग्रामीण
मृतक के बड़े भाई जोपा सिंह सरदार ने बताया कि भुसु सिंह की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी। सोमवार रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इसके बाद परिजनों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !