Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Adityapur News: आदित्यपुर के मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती में फिर चोरी, समरसेबल पंप और मोटर ले उड़े चोर

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-11 के मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। मंगलवार तड़के अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुस गए और बिजली की वायरिंग से छेड़छाड़ करते हुए समरसेबल पंप, मोटर पंप समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ताला तोड़कर स्कूल में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार, चोरों ने विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद परिसर में लगी बिजली की तारों को काट दिया और समरसेबल पंप, मोटर पंप सहित अन्य उपयोगी सामग्री अपने साथ ले गए। चोरी के कारण विद्यालय को आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

पहले भी कई बार हो चुकी है चोरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कई वर्षों से विद्यालय में चोरी की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में स्थायी समाधान नहीं निकल सका। लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही वारदातों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, जिससे चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

अवैध गतिविधियों पर भी उठाए सवाल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर अवैध शराब का कारोबार और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। उनका कहना है कि इसी कारण क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और चोरी जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।



आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही विद्यालय के आसपास संचालित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब एक सरकारी विद्यालय लगातार चोरों के निशाने पर है, तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !