Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur Crime News: उलीडीह में महिला से पर्स छीनकर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला का पर्स छीन लिया। बदमाशों का पीछा करते समय महिला का मोबाइल फोन भी सड़क पर गिर गया, जिसे बाद में कोई अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया। जानकारी के अनुसार, समतानगर रोड नंबर-15 निवासी भानु गोप शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित एक परिचित से उधार रुपये लेकर अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह एनएच पर स्पंदन अस्पताल के पास पहुंचीं, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू
घटना के बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया। इसी दौरान भागदौड़ में उनका मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया। जब वह वापस उसी स्थान पर पहुंचीं तो मोबाइल वहां नहीं मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे उठा लिया। पीड़िता ने बताया कि पर्स में करीब 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे, जो बदमाश अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक सवार आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !