Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Giridih News : गिरिडीह में शादी से पहले युवक की हत्या का खुलासा, होने वाली दुल्हन और उसके साढ़ू गिरफ्तार

Giridih News : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा की अपहरण के बाद हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नीरज की होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उसके साढ़ू सुभाष पासवान को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में किया।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बीच कथित प्रेम संबंध थे और इसी वजह से नीरज हाजरा की हत्या की साजिश रची गई। नीरज राजस्थान में मजदूरी करता था और उसकी शादी 7 जुलाई को होने वाली थी। वह 4 जुलाई को राजस्थान से अपने घर लौटा था, लेकिन उसी दिन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। इसके बाद उसके पिता सुभाष हाजरा ने 5 जुलाई को जमुआ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तकनीकी जांच से खुला राज, जंगल से मिला था शव

जांच के दौरान बिहार के जमुई जिले के बेला जंगल से नीरज का शव बरामद किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन अनुसंधान के आधार पर उर्मिला कुमारी और सुभाष पासवान को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध और नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश का खुलासा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक होंडा स्कूटी और दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रदीप दास, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव समेत पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !