Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-15

Jharkhand Firing: झारखंड में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों की लूट, अपराधी फरार

Meta Description

Ranchi: झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला रांची-पटना मार्ग पर स्थित हाईस्कूल सिझुआ के पास का है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। शालपर्णी इंडियन पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर रविदास पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाकर हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

 
जानकारी के अनुसार, मैनेजर शंकर रविदास पेट्रोल पंप के पिछले चार दिनों की कमाई को बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग कर उन्हें घायल किया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
 
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बैग में कितनी राशि थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !