Sohail Khan Seema Sajdeh Divorce: फिल्मी दुनिया में इस वक्त कुछ चर्चे में है, तो वो है सीमा सजदेह और सोहेल खान वर्षो पुराना रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है. गॉसिप की इन गलियारों में इस वक्त एक ही सवाल सबके मन में है, और वो है क्या, तलाक के बाद भी कोई कपल करीब और सुलझा हुआ हो सकता है? जाने कैसे “द अलायंस” शो में सोहेल ने अपने तलाक की जिम्मेदारी खुद पर ली और क्यों आज भी अलग होने के बाद दोनों के बीच एक अनूठा और गहरा सम्मान कायम है.
सोहेल खान और सीमा सजदेह की रिश्ते की. साल 2022 में 24 साल पुराने शादी तोड़ने के बाद अमूमन रिश्तों में जो कड़वाहट दिखती है, वह इन दोनों के बीच कहीं गायब नजर आती है. हाल ही में रियलिटी शो “द अलायंस” में जब इन दोनों का आमना-सामना हुआ, तो इनके बीच की केमिस्ट्री और मैच्योरिटी ने हर किसी को हैरान कर दिया और यह जोड़ी एक बार फिर इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड करने लगी.
इस शो के दौरान जब सीमा की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई, तो सोहेल ने न सिर्फ मुस्कुराकर उनका स्वागत किया बल्कि नेशनल टेलीविजन पर मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह तक कह दिया कि अगर हमारे बीच कोई भी गलती हुई होगी, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी “मैं खुद पर लेता हूं”. सोहेल का यह बड़प्पन और सीमा का उनके लिए “इकलौता सच्चा साथी” कहना इस बात का सबूत है कि भले ही इनका पति-पत्नी का कानूनी रिश्ता खत्म हो चुका हो, लेकिन इनके दिलों में एक-दूसरे के लिए सम्मान आज भी उतना ही गहरा है.
जाने बगावत से शुरू हुई पहली मुलाकात आखिर शादी तक कैसे पहुंची
इस ट्रेंडिंग कहानी की शुरुआत को समझने के लिए हमें साल उन्नीस सौ नब्बे के दशक के आखिरी सालों में जाना होगा. दिल्ली की रहने वाली सीमा फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने मुंबई आई थीं, जहां एक पार्टी में उनकी मुलाकात सोहेल से हुई और दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया. चूंकि सीमा का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए साल उन्नीस सौ अठानवे में सोहेल की फिल्म “प्यार किया तो डरना क्या” की रिलीज वाले दिन ही दोनों ने घर से भागकर पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की और बाद में खान परिवार की मौजूदगी में निकाह किया.
दो बेटों की परवरिश और सीमा की जिंदगी का नया सफर
इस शादी से उनके दो बेटे निर्वाण और योहान हुए, जो फिलहाल सोहेल के साथ ही रहते हैं. हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बच्चों की को-पेरेंटिंग बहुत ही शानदार तरीके से कर रहे हैं. सोहेल ने खुद खुलासा किया है कि सीमा के पास आज भी उनके घर की चाबी है और वह हफ्ते में तीन बार बच्चों से मिलने उनके घर आती हैं. वहीं दूसरी तरफ, सीमा सजदेह ने भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए अपने पुराने मंगेतर विक्रम आहूजा को डेट करना शुरू कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने बड़े बेटे निर्वाण को भी बेहद सहजता से दी थी और बेटे ने भी अपनी मां की खुशियों का पूरा सम्मान किया.
सोहेल खान और सीमा सजदेह का यह रिश्ता साबित करता है कि हर तलाक का अंत नफरत या कोर्ट-कचहरी के झगड़ों से नहीं होता. कभी-कभी दो लोग अपनी मानसिक शांति और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अलग होने का फैसला लेते हैं, लेकिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान और परवाह को हमेशा जिंदा रखते हैं. आज के दौर में जहां रिश्ते बहुत जल्दी टूटकर बिखर जाते हैं, वहां इन दोनों की यह मैच्योर बॉन्डिंग वाकई समाज को एक नई सीख देती है.
DISCLAIMER: हालांकि यहां लिखें सभी तथ्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिखें गए है, और इसकी पुष्टि NEWS 26 नहीं करता .