Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jharkhand News: मन्नान मल्लिक के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, बोले:- उनका जाना केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि जमीनी राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति

Jharkhand News: झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए मन्नान मल्लिक के जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन को याद किया.

राहुल गांधी ने कहा कि मन्नान मल्लिक ने अपना पूरा जीवन धनबाद की जनता और कोयलांचल के मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने उनके संघर्षपूर्ण जीवन को जनसेवा की एक मिसाल बताया.



राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में लिखा कि मन्नान मल्लिक का जाना केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि जमीनी राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !