Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Chaibasa News: गोईलकेरा में अवैध बालू परिवहन मामले की जांच की मांग, एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र में कथित अवैध बालू परिवहन और वसूली के आरोपों को लेकर एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि गोप ने इस संबंध में उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है।

शिकायत में रामहरि गोप ने आरोप लगाया है कि 12 जुलाई की रात अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़े जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि सूचना मिली है कि कथित आर्थिक लेन-देन के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि बिना प्राथमिकी दर्ज किए, वाहनों को जब्त किए और उन्हें खनन विभाग को सौंपे बिना ही छोड़ दिया गया है, तो यह केवल अवैध खनन का मामला नहीं रह जाता, बल्कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने, नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करता है।

एंटी करप्शन ऑफ इंडिया ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !