Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Ranchi Crime News: रांची के मोराबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारने वाला थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Ranchi Crime News: रांची के मोराबादी स्थित प्राइम पार्क के पास पुलिस जांच के दौरान पेट्रोलिंग टीम के चालक को टक्कर मारकर घायल करने वाले थार चालक को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा थार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

संदिग्ध हालत में मिली थी थार
पुलिस के मुताबिक, 14 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे मोराबादी के प्राइम पार्क के पास पेट्रोलिंग के दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी. वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी, आगे का विंडशील्ड टूटा हुआ था और पीछे का नंबर प्लेट मिट्टी से ढका था. इसी वजह से पुलिस ने वाहन को रोककर जांच करने का प्रयास किया.

रोकने का संकेत मिलते ही चालक ने मारी टक्कर
पुलिस का कहना है कि जांच के लिए रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने वाहन तेज गति से भगा दिया. इस दौरान उसने पेट्रोलिंग वाहन के चालक को टक्कर मार दी. हादसे में पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई. इलाज के दौरान उनके सिर पर पांच टांके लगाए गए. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

वाहन ट्रेस कर आरोपी को दबोचा
घटना के बाद पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. छापेमारी के दौरान आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान बरियातू निवासी विश्राम उरांव के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई थार को भी जब्त कर लिया है.



पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील
रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच या चेकिंग के दौरान पुलिस के रुकने के संकेत का पालन करें और जांच में सहयोग दें. पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाए जाते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !