Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने JNAC के अपर नगर आयुक्त के साथ की समीक्षा बैठक

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के अपर नगर आयुक्त के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न मोहल्लों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट, नई लाइट लगाने, नियमित सफाई व्यवस्था और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। विधायक ने अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। 


एक साल से टेंडर नहीं, स्ट्रीट लाइट पर उठाए सवाल

बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि पूर्वी विधानसभा के कई इलाकों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, जिससे लोगों को रात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि लगभग एक वर्ष से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और रखरखाव के लिए टेंडर क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विधायक ने जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत और नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की।

कुष्ठ आश्रम में पानी-बिजली की सुविधा देने का निर्देश

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने बैठक में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र स्थित अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कुष्ठ आश्रम का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि आश्रम में अब तक पानी और बिजली का स्थायी कनेक्शन नहीं होने से वहां रहने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आश्रम में पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों का भरोसा, जल्द होगी कार्रवाई

बैठक के अंत में जेएनएसी अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, कुष्ठ आश्रम की मूलभूत सुविधाओं सहित बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कर क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !