Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-25

New Education Policy: झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने राज्य में नयी शिक्षा नीति के तहत कालेजों और विश्वविद्यालय में इंटरमेडीएट की परीक्षा को बंद करने के फैसले पर जताई नाराजगी

New Education Policy: झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने राज्य में नयी शिक्षा नीति के तहत कालेजों और विश्वविद्यालय में इंटरमेडीएट की परीक्षा को बंद करने के फैसले पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि क्या छात्रों को शिक्षित करने की जिम्मेवारी केवल राज्य सरकार की है? क्या इसमें केंद्र सरकार को मदद नहीं करनी चाहिए?
कुणाल षाडंगी ने कहा कि यह फैसला तुगलकी फरमान है और इसका पालन करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तय समय सीमा 2026 तक की थी, लेकिन अचानक इस फैसले को लागू करना समझ से परे है।
कुणाल षाडंगी ने कहा कि राज्य सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था की है और प्रत्येक पांच किलोमीटर के भीतर मौजूद स्कूलों में इंटर की वैकल्पिक शिक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में इसका स्थाई व्यवस्था भी कर दिया जाएगा।
कुणाल षाडंगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या छात्रों को शिक्षित करना केवल राज्य सरकार का ही काम है? क्या केंद्र सरकार की इसमें भूमिका नहीं होनी चाहिए? इसका जवाब केंद्र की सरकार को देना चाहिए।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने राज्य में नयी शिक्षा नीति के तहत कालेजों और विश्वविद्यालय में इंटरमेडीएट की परीक्षा को बंद करने के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि क्या छात्रों को शिक्षित करने की जिम्मेवारी केवल राज्य सरकार की है? क्या इसमें केंद्र सरकार को मदद नहीं करनी चाहिए?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !