Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Khunti Double Murder: खूंटी डबल मर्डर केस का खुलासा, महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Khunti Double Murder: खूंटी के धाधरा स्थित तजना नदी पुल के पास युवक और महिला के मिले शवों के मामले में खूंटी पुलिस ने अहम खुलासा करने का दावा किया है. इस मामले में एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया था. तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और लगातार छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी कुंदन प्रमाणिक उर्फ संजीत को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों तक पुलिस पहुंची और उन्हें भी हिरासत में लिया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने का दावा की गई किआ सोनेट कार, एक मोटरसाइकिल, लोहे के रॉड, मोबाइल फोन और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं.



पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !