Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Jamshedpur Breaking: नए कोर्ट गेट नंबर-3 के पास से सीतारामडेरा के युवक का दिनदहाड़े अपहरण, थार सवार अजीत मंडल पर मारपीट कर ले जाने का आरोप

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप चंडी नगर निवासी सुशील डे के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुशील अपने एक साथी के साथ स्प्लेंडर बाइक से नए कोर्ट के गेट नंबर-3 के पास खड़ा था। इसी दौरान एक ब्लैक रंग की थार गाड़ी से अजीत मंडल अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा।

मारपीट के बाद जबरन थार में बैठाकर ले जाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि अजीत मंडल और उसके साथी ने मौके पर पहुंचकर सुशील डे के साथ मारपीट की और उसे जबरन थार गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी सुशील को अपने साथ लेकर चले गए। घटना के बाद से सुशील का कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सुशील डे, छायानगर निवासी सन्नी पुष्टी का  दोस्त है। कुछ महीने पहले सन्नी पुष्टी की गोली और चापड़ मारकर  हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि पिछले करीब चार से पांच महीनों से अजीत मंडल सुशील को ढूंढ रहा था। हालांकि, अपहरण के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुशील के परिजन सीतारामडेरा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। 

अजीत मंडल का रहा है आपराधिक इतिहास
बताया जा रहा है कि अजीत मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। अजीत मंडल सोनारी क्षेत्र में हुए अमित राय हत्याकांड में शामिल था। इसके अलावा भी उसके ऊपर कई आपराधिक मामले हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !