Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Ranchi News : JAC ने जारी किया 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल, 29 से 31 जुलाई तक होगी परीक्षा

Ranchi News : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने कक्षा 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वार्षिक परीक्षा 2026 में अनुत्तीर्ण या परीक्षा में शामिल नहीं हो सके विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन 29 से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।


विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:45 बजे से होगी, जबकि कला संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

तीन दिनों में होगी सभी विषयों की परीक्षा

29 जुलाई को कोर लैंग्वेज (ENA/HNA) की परीक्षा होगी। 30 जुलाई को विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, लेखा एवं व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि कला संकाय के विद्यार्थियों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी।

31 जुलाई को विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के तृतीय और चतुर्थ वैकल्पिक विषयों तथा कला संकाय की ऐच्छिक भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

परिषद ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 23 जुलाई 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं, 24 से 28 जुलाई 2026 के बीच विद्यालयों को आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) के अंक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

JAC ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को प्रश्नों को समझने और उत्तर लिखने की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !