Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Ranchi News : रांची के दो बिल्डरों पर आयकर विभाग का सर्वे जारी, 20 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले

Ranchi News : राजधानी रांची में आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा पनास और दयानंद ग्रुप के ठिकानों पर चलाया जा रहा सर्वे दूसरे दिन भी जारी है। प्रारंभिक जांच में विभाग को करीब 20 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है।


आयकर विभाग ने मंगलवार दोपहर से दोनों बिल्डर समूहों के विभिन्न ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था। दूसरे दिन भी अधिकारियों की टीम व्यापारिक रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज और अन्य लेन-देन से जुड़े कागजात की गहन जांच में जुटी रही।

फ्लैट बिक्री में कच्चे कागज पर लेन-देन के मिले सबूत

जांच के दौरान अधिकारियों को फ्लैटों की बिक्री से जुड़े ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें कथित तौर पर कच्चे कागज पर नकद भुगतान का विवरण दर्ज है। प्रारंभिक जांच के अनुसार इन पर्चियों में 20 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित लेन-देन का उल्लेख मिला है।

लेन-देन की गहन जांच में जुटी आयकर विभाग की टीम

आयकर विभाग की विशेष जांच टीम बरामद दस्तावेजों का मिलान वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों से कर रही है। अधिकारियों के अनुसार सर्वे की कार्रवाई अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल विभाग दोनों बिल्डर समूहों की कारोबारी गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल कर रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !