Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Jharkhand News : झारखंड में B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 16 अगस्त को होगी परीक्षा JCECEB ने जारी किया शेड्यूल, 2 अगस्त तक भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Jharkhand News : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक एवं पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 3 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।


16 अगस्त को दो पालियों में होगी प्रवेश परीक्षा

पर्षद के अनुसार, बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक) की प्रवेश परीक्षा 16 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं पोस्ट-बेसिक बी.एससी. नर्सिंग की परीक्षा इसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।

बेसिक नर्सिंग परीक्षा रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, पलामू और हजारीबाग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जबकि पोस्ट-बेसिक नर्सिंग परीक्षा केवल रांची केंद्र पर होगी।

योग्यता और आयु सीमा तय, मेडिकल फिटनेस भी अनिवार्य

बी.एससी. नर्सिंग (बेसिक) कोर्स में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का 10+2 विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी) के साथ कम से कम 45 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा अभ्यर्थी का चिकित्सकीय रूप से फिट होना भी अनिवार्य होगा।

आरक्षित वर्ग और महिलाओं को शुल्क में राहत

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 900 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी तथा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये रखा गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। पर्षद ने अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। विस्तृत सूचना, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !